मुज़फ्फरनगर: बारात में युवकों ने सड़क पर मचाया हुड़दंग, गाड़ियों से लटककर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेड़ा कलां गांव में बारात के दौरान युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। गाड़ियों से लटककर और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।