मुरादाबाद: पुलिस ने नकली नोट बरामद कर दो आरोपियों को भेजा जेल
मुरादाबाद जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में जनपद की पाकबड़ा पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है, दोनों ही आरोपियों को मुरादाबाद जनपद में न्यायालय में पेश किया गया है, जहां पर सोमवार 2:00 बजे पुलिस के द्वारा कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया है।