छपरा रेलवे जंक्शन पर रेलवे प्रशासन द्वारा स्वच्छता एवं साफ सफाई को लेकर प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन लगाया गया था लेकिन वह कई महीनो से शोभा की वस्तु बनकर रेलवे जंक्शन पर पड़ा है. यात्रियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की प्लास्टिक बोतल लास्ट नहीं होने से रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म एवं रेलवे लाइनों पर इधर-उधर बिखरा रहता है. रेलवे प्रशासन पूरी तरह फेल है.