गरीब गुरबा के हक हकुक को खाने वाले चाहे छोटे बड़े जो भी सरकारी कर्मी हो उसे कभी बख्शा नहीं जाएगा। देश व राज्य में एनडीए सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के लिए कार्य कर रही है। हमेशा से गरीब गुरबे के कल्याण व उनके उत्थान के लिए काम करती रही है। उक्त उद्गार प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया।