छबड़ा: छबड़ा में ओपन लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहला मैच कोटा एस आर टी ने जीता
Chhabra, Baran | Jan 14, 2025 हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब छबड़ा द्वारा आयोजित ओपन लेदर बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत सिंह सिंघवी, उपखंड अधिकारी राम सिंह गुर्जर, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार यादवेंद्र यादव आदि रहे।उद्घाटन मैच ओएससीसी कोटा तथा एस आर टी कोटा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एस आर टी क्लब कोटा ने 190 रन बनाए।