नैनवां: खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी, नैनवां तहसील कार्यालय के बाहर किसानों का आंदोलन तेज
Nainwa, Bundi | Jan 4, 2026 नैनवां तहसील कार्यालय के बाहर किसानों का कार्मिक धरना प्रदर्शन शांति पूर्ण रूप से दिया जा रहा है, किसान महापंचायत के महामंत्री कजोड़ धाकड़ ने बताया कि खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। नैनवां तहसील कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में किसान एकत्र होकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।