जनपद में संत रविदास जयंती को लेकर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन रविवार शाम 4:00 बजे किया गया और शोभायात्राएं भी निकाली गई। संत रविदास के 649 वें प्रकाश पर्व की सभी नें एक दूसरे को बधाई दी। स्थानीय लोगों ने संत रविदास के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। लोगों को कहना था कि अपने संतों का सम्मान करें और उनके बताए हुए रास्ते पर चलें।