पूर्णिया में बिहार का दूसरा अत्याधुनिक मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित किया जा रहा है। लगभग 57 करोड़ रुपये की लागत से यहां डॉप्लर वेदर रडार लगाया जाएगा, जिससे 100 किलोमीटर के दायरे में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की जानकारी दो से तीन घंटे पहले मिल सकेगी। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नए साल से कार्य शुरू होने की तैयारी है।