हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे एक अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मालिनपुर गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पुल के पास हुई। ई-रिक्शा नई सड़क की तरफ से सवारियों को लेकर आ रहा था।