बलात्कार के मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट के एएसजे की अदालत ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 32000 रुपए अर्थदंड लगाया गया। आरोपी का नाम मनीष पांडेय है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।