बलिया: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ सुभासपा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग की
Ballia, Ballia | Sep 17, 2025 AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिन में 12 बजे को बलिया डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शौकत अली की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की।