कुरवाई: सिहोरा के फ्रीगंज में नलजल योजना की टंकी का पाइप फटा, 50 हजार लीटर पानी बर्बाद
Kurwai, Vidisha | Feb 25, 2025 विदिशा जिले की ग्राम पंचायत सिहोरा फ्रीगंज में नलजल योजना की पानी की टंकी का पाइप अचानक फट गया। 40 फीट ऊंची टंकी से करीब 50 हजार लीटर पानी तेज धार में बह गया।पानी का बहाव एक घंटे तक जारी रहा।इस दौरान आसपास के कई प्रतिष्ठान जलमग्न हो गए।