हज़ारीबाग: दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, तीन वाहन टकराए, कई घायल, राहत कार्य जारी
हजारीबाग: जिले के चरही थाना क्षेत्र में शनिवार को एनएच पर घाटों मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले एक टेंपो को टक्कर मारी, इसके बाद हजारीबाग की ओर से आ रही सागर बस और सड़क किनारे खड़ी 407 वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया