नौतन: मच्छरगावां शिवराजपुर मोड़ पर दो कारों की टक्कर, चालक और बच्चे बाल-बाल बचे, स्थानीय लोगों ने स्पीड कंट्रोल की मांग की
नौतन थाना क्षेत्र के मच्छरगावां शिवराजपुर मोड़ पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा उस समय देखने को मिला जब दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई, जो राहत की बात रही।