आगरा: पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर पश्चिमी जोन में 30 उपनिरीक्षकों के तत्काल स्थानांतरण के आदेश जारी
Agra, Agra | Jan 17, 2026 पश्चिमी जोन, कमिश्नरेट आगरा पुलिस स्थापना बोर्ड की हुई बैठक के निर्णय के तहत उपनिरीक्षक एवं महिला उपनिरीक्षकगण के स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों, पुलिस लाइन व यूपी-112 में तैनात कुल 30 उपनिरीक्षकों को नए तैनाती स्थलों पर तत्काल प्रभाव से भेजा गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के शीघ्र अनुपालन में निर्देश दिए गए हैं।