मंझिआंव: गढ़वा में बज्रपात से एक महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में किया गया रेफर
गढ़वा जिले के भागोंडीह गांव में गुरुवार की रात बज्रपात की चपेट ने आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान जवाहर चौधरी की पत्नी 45 वर्षीय सोना देवी के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय घटी जब सोना देवी बारिश के दौरान अपने पशुओं को खोलकर घर ला रही थीं। तभी अचानक बज्रपात की चपेट में आने से वे घायल हो गईं।