बांका: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 84 लाभुकों को ₹1 करोड़ 68 लाख का चेक दिया गया
Banka, Banka | Dec 12, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे समाहरणालय सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना सांकेतिक चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक रामनारायण मंडल, कटोरिया विधायक निक्की हेम्ब्रम उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना वित्तीय वर्ष -2024-25 के प्रथम 84 लाभुकों के बीच राशि 01 करोड़ 68 लाख रुपए का वितरण किया गया।