राघोगढ़ नगर पालिका के हाल में राघोगढ़ ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई। एसडीम एवं लीड जिला बैंक मैनेजर सहित बैंकिंग और प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। जिले में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर डिजिटल बैंकिंग को प्रोत्साहित करने डोर टू डोर रिकवरी री केवाईसी अभियान बैंकिंग सेवाएं आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में कई सुझाव भी दिए गए।