बिजनौर में 8 मार्च की रात को कोतवाली शहर क्षेत्र में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट करने अभद्र व्यवहार करने तथा धार्मिक नारे बोलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में आज बुधवार को शाम करीब 5:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने आरोपी कुशाग्र, देवांश, और सत्यम को गिरफ्तार किया गया है साथी पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।