मोतिहारी: सिपाही के पद पर नियुक्ति हेतू लिखित परीक्षा कल 25 अगस्त को पू०च०मोतिहारी जिला के 19 परीक्षा केन्द्रो पर,शामिल होगे 12150
सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा कल 25 अगस्त (रविवार) को पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला के 19 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी.जहा कूल 12150 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे.परीक्षा केन्द्रों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आस पास दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू रहेगा.