बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के महानगर पार्ट 2 निवासी महिला के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, मुकदमा दर्ज
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के महानगर पार्ट 2 की रहने वाली प्रियंका यादव पत्नी श्री एच सी यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसके साथ ₹30000 का साइबर फ्रॉड हुआ था इसके संबंध में पीड़िता द्वारा साइबर क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें पीड़िता के अकाउंट पर होल्ड है पीड़िता अपने होल्ड पैसे को वापस पाना चाहती है।