बडोनी: ग्राम गोविंदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर 02 लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, बड़ौनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jun 13, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में एक युवक के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं गुरुवार की रात्रि में 09 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल किशोर पुत्र आशाराम दांगी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी रिंकेश यादव और पप्पी यादव ने मिलकर मारपीट कर दी।