कम्पिल पौराणिक तीर्थ नगरी में 24 कोसीय परिक्रमा का गुरुवार लगभग 12 बजे शुभारंभ हुआ। इस पांच दिवसीय परिक्रमा में दूर-दूर से आए सैकड़ो संत महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया।यह परिक्रमा नगर के कालेश्वरनाथ मंदिर के महंत सत्यगिरी महाराज के नेतृत्व में शुरू हुई।महंत सत्यगिरी ने बताया की परिक्रमा का पहला पड़ाव कायमगंज स्थित हनुमानगढ़ी है।