बारूण थाना क्षेत्र के टेंगरा के समीप शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां पैदल जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तुरंत बारूण थाने को दी गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष रंजीत कुमार,अपर थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता