हांसी: हांसी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:JJP नेता की हत्या में शामिल तीन शूटरों को गोलियां लगीं
Hansi, Hissar | Jul 17, 2024 हांसी में आज बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। उमरा रोड पर दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 3 बदमाशों को पैर में गोलियां लगीं। तीनों को हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों बदमाश JJP नेता रविंद्र सैनी की हत्या में शामिल थे।अधिकारियों का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।