बिहार में एनडीए सरकार के गठन पर परबलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनायी खुशी
बिहार में एनडीए सरकार के गठन पर आज रविवार को परबलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी. इस दौरान कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह दिखा और भाजपा कोटे से उप मुख्यमंत्री बनने वाले विजय कुमार सिन्हा एवं सम्राट चौधरी को बधाई दी.