रविवार को दिगंबर जैन बड़े मंदिर में आयोजित धर्मसभा में पूज्य मुनि 108 श्री निष्पक्षसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन सुनने का सौभाग्य जैन समाज को प्राप्त हुआ। मुनिश्री संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य एवं नवाचार्य 108 समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवृत्ति शिष्य हैं।