पूरनपुर: मढाखुर्द कला में अग्निपीड़ित परिवार पांच दिन बाद भी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, नाम मात्र मिली मदद
पूरनपुर तहसील के गांव मढा खुर्द कला में 24 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में घरों में आग लग गई थी। इसमें 23 परिवार बेघर हो गए थे, जानकारी लगने पर उपजिलाधिकारी पूरनपुर एवं विधायक पुत्र रितुराज पासवान मौके पर पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर जल्द ही मुआवजे का अश्वासन दिया था। भूख से बेहाल मासूम बच्चों को सिख समुदाय के लोगों ने खाना खिलवाया था।