रामानुजगंज मंगलवार विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम बुलगांव की श्रीमती सरबिया ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से मिले सहयोग को अपने जीवन का आधार बताते हुए कहा कि इसने मातृत्व काल में उन्हें आर्थिक और मानसिक मजबूती दी। सरबिया गृहिणी होने के कारण परिवार की आमदनी पर निर्भर थीं। आर्थिक तंगी के चलते अपनी सेहत और पोषण पर ध्यान देना मुश्किल था।