स्विफ्ट और स्कार्पियों की भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू के गौडू गांव की है।जहां पर आमने-सामने से स्विफ्ट और स्कार्पियों की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों अनियंत्रित गाडियां आपस में टकरा गईं।