पूरनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गभिया सहराई के मौजा कंजिया सिंहपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ के दिखाई देने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू किया।