राजगढ़ में ब्रह्मलीन संत हरिओम तत्सत जी महाराज की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को शाम 4:00 बजे करीब सत्संग मंडली द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा साधना स्थली बड़े सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।