चंदौली: पंचदेवरा के समीप अनियंत्रित डंपर ने टोटो को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित पुत्र घायल, पति की हालत गंभीर
पंचदेवरा समीप अनियंत्रित डंपर ने टोटो को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी व पुत्र घायल हो गए। सैयदराजा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बबलू (30), पत्नी सिटी देवी (28) व पुत्र फरियाद (6) सवार थे। टक्कर लगते ही तीनों घायल हो गए, जिसमें बबलू की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगो ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।