देवेंद्रनगर: ग्राम पटी बजरिया के पास रोड पर बाइक और गाय की टक्कर से महिला हुई घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती इलाज जारी
सड़क में बाइक के सामने गाय आ जाने की वजह से महिला दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गई हैं। घटना के संबंध में घायल उषा सरकार निवासी रक्सेहा ने बताया कि वह पन्ना से अपने गृह ग्राम अपने बाइक में सवार होकर जा रही थी तभी ग्राम पटी बजरिया के पास बाइक के सामने अचानक गाए आ गई जिससे उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई