देवेंद्रनगर: ग्राम रक्सेहा में खेत में बने बांगड़ में फसा तेंदुआ जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला।
रक्सेहा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खेत में बने बांगड़ में खूंखार तेंदुआ फस गया जिसकी जानकारी तत्काल आसपास के लोगों ने वन विभाग को दी जानकारी लगने के बाद वन मंडल अधिकारी उत्तर वन मंडल पन्ना गर्वित गंगवार के द्वारा तत्काल एक टीम का गठन किया गया और पन्ना मौके पर पहुंचकर फांसे तेंदुए को रेस्क्यू कर पकड़ा और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।