भेरूंदा थाना क्षेत्र में रहनी वाली एक युवती को भेरूंदा पुलिस ने सकुशल खोज कर परिजनों के हवाले कर दिया है । ज्ञात हो कि युवती के परिजनों ने 10 मार्च को युवती के घर से गुम होने की कायमी दर्ज कराई थी,मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्परता दिखाई और युवती को सुरक्षित दस्तयाब करते हुए परिजनों के हवाले किया है।