गुजैनी थाना क्षेत्र में महिला नीलम साहू का शव फंदे पर लटकता मिला।महिला ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी।पति दो दिन पहले कानपुर देहात में मकान बनवाने के लिए गया था।फोन न उठाने पर उसने अपने साले को घर भेजा तो महिला फंदे पर लटकती मिली। उसका शव बुरी तरह से सड़ चुका था।परिजनों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पति पर मार कर लटकाने का आरोप लगाया।