बांधवगढ़: दो युवकों की पिटाई मामले में CM डॉ मोहन का बड़ा एक्शन,बांधवगढ़ SDM को सष्पेंड करने दिए निर्देश।
जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत घंघरी के पास मुख्य सड़क में बांधवगढ़ तहसील के एसडीएम तहसीलदार के द्वारा अर्टिगा कार सवार दो युवकों की बेरहमी से पिटाई के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया है। उनके द्वारा आरोपी एसडीएम को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं।