कपासन: आस्था का अनूठा संगम, बनाकिया कला में भेरुजी बावजी जागरण मेला संपन्न, श्रद्धालु DJ साउंड के साथ धार्मिक भजनों पर नाचे
आस्था का अनूठा संगम,बनाकिया कला में भेरुजी जागरण मेला संपन्न । बनाकिया कला स्थित भेरुजी रक्तिया बावजी का मुख्य जागरण पर आयोजित मेला सम्पन्न हुआ । पूजारी परिवार के मोहनलाल गाडरी ने मंगलवार शाम 6 बजे दी जानकारी में बताया कि जागरण मेले में बनाकिया कलां में निवासरत गाड़री समाज की महिलाओं पारम्परिक परिधान पहनकर थालीयो में घर पर बने व्यंजन लेकर पहुंची महिलाएं।