बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर(बफ़र जोन)से सटे इलाके पुटपुरा गांव के खेरवाहार मे करंट की चपेट मे आने से बाघ की मौत का मामला सामने आया है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और आवश्यक कार्यवाही मे जुटी हुई है।वहीं 17 जनवरी को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइड लाइन के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।