गाजीपुर पुलिस लाइन के क्रिकेट ग्राउंड में आधुनिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्रिटिकल गैप्स और विधायक निधि के तहत लगाई गई हाई-कैपेसिटी फ्लड लाइटों का आज भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने चार उच्च क्षमता वाली फ्लड लाइटों का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।