उमरिया जिले की चंदिया तहसील क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है दिसंबर के समापन के साथ ही ठंड लगातार अपना असर दिखा रही है। सुबह और रात के समय ठिठुरन इतनी अधिक है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। चंदिया नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।