सिवनी: डोभ गांव में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने जहरीली वस्तु का सेवन किया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Seoni, Seoni | Nov 1, 2025 सिवनी के केवलारी थाना अंतर्गत डोभ गांव में एक व्यक्ति ने घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। घटना के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल सिवनी लाकर भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवाया है। और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।