कोल: अकराबाद पर तैनात दारोगा का 14 वर्षीय बेटा लापता, पिता उसकी तलाश के लिए कर रहा प्रयास, अधिकारियों से मदद की मांग
Koil, Aligarh | Feb 16, 2026 अलीगढ़ के थाना अकराबाद पर तैनात दरोगा हिरदेश कुमार अपने 14 वर्षीय लापता बेटे की तलाश में हर संभव प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान दरोगा और उसका परिवार लापता बेटे की तलाश के लिए उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहा है। लेकिन अभी तक उसके बेटे का कुछ अता-पता नहीं चल सका है।