रूड़की: पिरान कलियर के पास फायर स्टेशन और थाना किरण कलियर की प्रस्तावित भूमि का किया गया निरीक्षण
पिरान कलियर के पास आज अग्निशमन अधिकारी रुड़की,पेयजल निर्माण निगम अभियंता और हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया है। यह भूमि फायर स्टेशन और थाना पिरान कलियर के लिए प्रस्तावित है। यह निरीक्षण अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के आदेश पर किया गया है। इसके साथ ही आवासीय भवन,गैराज और कार्यालय के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई है।