नवाबगंज: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा नगर कालोनी की रहने वाली महिला से दहेज में मांगे दस लाख रुपये,रिपोर्ट दर्ज
पति और उसके परिजनों ने महिला से दस लाख रुपये दहेज में लाने की मांग की। महिला ने पति और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज करायी है। बिथरीचैनपुर के रामगंगा नगर कालोनी निवासी ऐमन जैदी का निकाह एक साल पहले पीलीभीत पूरनपुर निवासी अरमान से हुआ था। निकाह के अगले दिन अरमान ने ऐमन को मायके भेज दिया। अरमान रोज रुपये की मांग करता था। रुपये नही भेजने पर धमकी देता था।