चंदौली: चंदौली जिले में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक, डीएम ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों को पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने और जीरो स्टॉक का बोर्ड न लगाने के निर्देश दिए हैं। तय कीमत से अधिक वसूली या कम तौल मिलने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।