शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पाकिस्तान पर हुए हमले को लेकर दिया बयान, कहा- यह तो अभी ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सुरेश कुमार खन्ना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना ने जो 9 आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया है हम उसकी सराहना करते हैं और हम सेना को सलूट करते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा मिट्टी में मिलाने का।