शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त के लिए सदर बाजार पुलिस ने साझा किए फोटो
दरअसल शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात बुजुर्ग की डाउन लाइन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवा कर रेलवे ट्रैक को सुचारू रूप से चालू कराया। बताया जा रहा आज सुबह एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग की उम्र करीब 65 वर्ष है। और सिख समुदाय का लग रहा है।