शाहजहांपुर: गंगासरा के पास सड़क हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 3 लोग हुए घायल
पुवायां थाना क्षेत्र में गंगासरा के पास सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि खुटार में दोस्त के घर में शादी थी जहां शादी अटेंड करने के बाद घर धार जा रहे थे तभी रास्ते में कार सवार ड्राइवर की आंख लग गई । जिससे गाड़ी अंतरित होकर पेड़ से जा टकराई । जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।